IPO News: आज लिस्ट हुए 6 आईपीओ, 31% तक दिया रिटर्न; करमतारा इंजीनियरिंग, LCC प्रोजेक्ट्स और रेंटोमोजो में कौन रहा आगे?

9.4kViews
1365 Shares

आज गुरुवार 17 सितंबर को एक साथ 6 मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। इनमें करमतारा इंजीनियरिंग, LCC प्रोजेक्ट्स, स्टीमहाउस इंडिया, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, एसेट रिकंस्ट्रक्शन और रेंटोमोजो शामिल हैं। इन आईपीओ ने लिस्टिंग पर 31 फीसदी तक रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं कौन रहा आगे और कौन पीछे।

चेक करें सभी का रिटर्न
IPO का नाम IPO प्राइस (रुपये में) लिस्टिंग प्राइस (रुपये में) लिस्टिंग गेन (प्रतिशत में)
करमतारा इंजीनियरिंग 254 320 25.98
LCC प्रोजेक्ट्स 146 191.90 31.44
स्टीमहाउस इंडिया 81 94.50 16.67
मणिपाल पेमेंट एंड
आइडेंटिटी सॉल्यूशंस
339 332 -2.06
एसेट रिकंस्ट्रक्शन 139 139 0
रेंटोमोजो 404 482.45 19.42

एक ने कराया नुकसान

इन 6 में से सिर्फ एक आईपीओ ने लिस्टिंग पर नुकसान कराया है। ये है मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, जिसका शेयर 2.06 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है। वहीं एसेट रिकंस्ट्रक्शन की फ्लैट लिस्टिंग हुई है। बाकी 4 आईपीओ ने निवेशकों को मुनाफा कराया है।

क्या होता है IPO?

IPO का मतलब है Initial Public Offering यानी शुरुआती सार्वजनिक पेशकश। जब कोई प्राइवेट कंपनी पहली बार आम लोगों को अपनी कंपनी के शेयर बेचकर बाजार से पैसा जुटाती है, तो उसे IPO कहते हैं। मान लीजिए, आपने एक कंपनी बनाई। अब उसे बड़ा करने के लिए पैसे चाहिए। आप जनता से कहते हैं – मेरी कंपनी का हिस्सा खरीदो, बदले में मैं तुम्हें शेयर दूंगा।
लोग पैसा लगाते हैं और कंपनी लिस्टेड होकर शेयर बाजार (NSE/BSE) में आ जाती है। IPO में निवेश करना कंपनी की ग्रोथ पर दांव लगाने जैसा है, इसमें मुनाफा ज्यादा हो सकता है, पर जोखिम भी होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *