उत्तराखंड में अनोखा प्रदर्शन: महिलाएं गाय-बैलों संग धरने पर… अधिकारियों से तीखी बहस

7.9kViews
1870 Shares

पहाड़ के ज्वलंत मुद्दों पर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के धरना प्रदर्शन में तब अफरा तफर मच गई, जब मातृशक्ति बेसहारा गोवंश को लेकर त्रिमूर्ति चौराहा पर पहुंच गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया।

छोटे बड़े वाहन जहां तहां फंस गए। मझाने पहुंचे एसडीएम सुनील राज व थानाध्यक्ष से महिला कार्यकर्ताओं की तीखी तकरार हो गई। हंगामे के बीच जल, जंगल व जमीन के मुद्दे पर धामी सरकार की घेराबंदी कर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपाराज में पहाड़ पलायन की मार से बेजार है।

खेतीबाड़ी बचाने को ठोस नीति नहीं बनने से लोग खेतों से विमुख हो गए हैं। गाय, बैल व बछड़ों की बेकद्री पर अंकुश को कड़ा कानून तो सरकार दूर गोसदन तक बनाने में नाकाम है।

पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी की अगुआई में बुधवार को उक्रांद कार्यकर्ता त्रिमूर्ति चौराहा पर धरना देने पहुंचे। इसमें अच्छीखासी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी बीच महिला कार्यकर्ता नगर व आसपास के गांवों से गाय बैलों को हांक कर रानीखेत रोड स्थित त्रिमूर्ति चौराहा पर ले आईं। देखते ही देखते कर्णप्रयाग हाईवे पर जाम लग गया।

प्रदर्शन के बीच एसडीएम पुलिस बल के साथ कार्यकर्ताओं को समझाने पहुंचे तो उनमें नोकझोंक हो गई। हंगामा अभी जारी है। जाम खोलने को पुलिस मशक्कत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *