धोरैया थाना क्षेत्र के जोठा गांव स्थित तालाब में मंगलवार को डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव के कांग्रेस लैया की पुत्री जानकी कुमारी (12) और गुड्डू लैया की पुत्री कोमल कुमारी (14) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बच्चियों को पानी से बाहर निकाला
सूचना मिलते ही ग्रामीण तालाब पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला। अचेतावस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

