सचिन पायलट की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, लंबे समय बाद एक मंच पर दिखे चन्नी और वड़िंग

7.9kViews
1956 Shares

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच गए। पायलट करीब एक बजे सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर आयोजित विरोध प्रदर्शन में पहुंचे।

संगरूर में गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

लंबे समय के बाद एक मंच पर नजर आए बड़े नेता
लंबे समय बाद कांग्रेस के लगभग सभी प्रमुख नेता एक ही मंच पर नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सचिन पायलट के दोनों ओर बैठे नजर आए।

चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह के बीच नजर आई दूरी

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद हैं। चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह बेशक एक मंच पर थे लेकिन दोनों के हाव-भाव अलग-अलग थे और दोनों ने एक दूसरे से कोई अधिक बातचीत नहीं की।पायलट के पंजाब प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला बड़ा पंजाब दौरा है। ऐसे में उनके सामने कांग्रेस के विभिन्न गुटों के नेताओं की एकजुटता भी नजर आई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता गुलजार सिंह मामले में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *