वाराणसी में शीतला मंद‍िर की छत से घटा गंगा की बाढ़ का पानी, बार‍िश के बाद जलस्‍तर दोबारा बढ़ने की आशंका

4.7kViews
1713 Shares

गंगा का जलस्‍तर खतरा ब‍िंदु के काफी करीब पहुंचकर अब वापसी की राह पर है। हालांक‍ि रह-रहकर हो जा रही बरसात की वजह से बाढ़ के घटने की गत‍ि कुछ कम भी हुई है। हालांक‍ि बाढ़ का पानी अब शीतला माता मंद‍िर की छत से घटने लगा है। मंद‍िर की छत से पानी अब नीचे होने की वजह से माना जा रहा है क‍ि जल्‍द ही पानी कम होकर मंद‍िर को छोड़ देगा।

मंद‍िर से पानी घटने के बाद मंद‍िर में पूजा का क्रम दोबारा शुरू होगा तो वहीं चल व‍िग्रह को भी स्‍था‍पि‍त कर पूजा का अटूट क्रम शुरू कि‍या जाएगा। मंद‍िर प्रबंधन की ओर से भी इसकी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है क‍ि दस द‍िन में मंद‍िर से गंगा का पानी पूरी तरह से न‍िकल जाएगा इसके बाद से मंद‍ि‍र में दर्शन पूजन का क्रम अनवरत चलने लगेगा। हालांक‍ि बार‍िश होने पर जलस्‍तर में इजाफा या घटाव में कुछ कमी भी हो सकती है।

राजघाट स्‍थ‍ित केंद्रीय जल आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे तक गंगा का जलस्‍तर चेतावनी ब‍िंंदु के नीचे पहुंचने के बाद एक सेंटीमीटर प्रत‍िघंटे की गत‍ि से घट रहा है। वाराणसी में गंगा का चेतावनी ब‍िंंदु 70.262 मीटर है। जबक‍ि खतरा ब‍िंंदु 71.262 मीटर है। वहीं अब तक सर्वकाल‍िक जलस्‍तर 73.901 मीटर दर्ज कि‍या गया है। वहीं रव‍िवार सुबह दस बजे गंगा का जलस्‍तर चेतावनी ब‍िंंदु के नीचे 69.80 मीटर पर दर्ज कि‍या गया। वहीं घटाव एक सेंटीमीटर प्रत‍िघंटे हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *