रेल यात्री ध्यान दें! मुरादाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला, देखें लिस्ट
यात्रियों को 14 और 15 सितंबर को मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी। लखनऊ स्टेशन पर यातायात और ओएचई कार्य के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।
कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले जाएंगे
टनकपुर से सिंगरौली और शक्तिनगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस की दोनों दिशाओं की कई ट्रेनें भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। हावड़ा-देहरादून और देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस के साथ ही बनारस-देहरादून और देहरादून-बनारस एक्सप्रेस भी प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि लखनऊ स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले जाएंगे। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और प्लेटफॉर्म की जानकारी एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से लेने की सलाह दी गई है।
अलामनगर, ऐशबाग और प्रयागराज जंक्शन पर चालक दल बदलने के लिए 10 मिनट का ठहराव दिया जाएगा, जबकि उत्रटिया और बादशाहनगर में पांच मिनट का ठहराव होगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

