ट्रेनों के दैनिक यात्रियाें ने रविवार को राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से मिल कर समस्याओं से अवगत कराया। कहा नमोभारत सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलती है।
मोदीपुरम से सराय काले खां का किराया 210 रुपये है। इस तरह से दोनों ओर का कुल किराया 420 रुपये है। प्रतिदिन निजी कंपनियों और प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों के लिए इतना किराया एक दिन में देना संभव नहीं है।
शटल के सुचारु संचालन की मांग
दैनिक यात्रियाें ने मेरठ कैंट से दिल्ली होते हुए रेवाड़ी जाने वाल शटल ट्रेन पिछले दो साल से लगातार विलंब से चल रही है। यात्री विलंब से कार्य स्थल पहुंच रहे हैं। जिससे वेतन में कटौती हो रही है। ट्रेन को समय से संचालित करने या मेरठ से दिल्ली के बीच फास्ट ईएमयू के संचालन की मांग रखी। सौरभ शर्मा, औचित्य शर्मा, संजीव मेहता, दीपक वर्मा, तरुण मेहता मौजूद रहे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

