दिवंगत कवित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने अमरमणि त्रिपाठी को किसी भी राजनीतिक दल में शामिल किए जाने या चुनाव लड़ाने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।
महाराजगंज की फरेंदा विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त के अमरमणि को कांग्रेस में शामिल करने संबंधी बयान के बाद उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया।
निधि शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2004 में मधुमिता हत्याकांड के बाद उन्होंने इंसाफ के लिए लंबा संघर्ष किया। कांग्रेस नेतृत्व से उन्हें न्याय की उम्मीद थी, लेकिन अमरमणि को पार्टी में शामिल करने की चर्चा से वह बेहद आहत हैं।
जरूरत पड़ी तो प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर आपराधिक राजनीति के खिलाफ जनता को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि मधुमिता के हत्यारे को राजनीतिक संरक्षण दिए जाने का हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

