सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। उनकी पत्नी ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद अदालत ने शिफ्टिंग का निर्देश दिया था। मेदांता अस्पताल और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां शिफ्टिंग प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए समन्वय कर रही हैं। सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

