Ganesh Chaturthi पर खूब बजता है शोले के ‘गब्बर सिहं’ का गाना, 6 सिंगर्स ने मिलकर छेड़ा था सुरों का ‘महासंग्राम’
भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पावन पर्व 14 सितंबर यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। लंबे अरसे से इस खास धार्मिक फेस्टिवल को मनाया जा रहा है और इस फेस्टिव सीजन के जश्न का दोगुना आनंद कई ऐसे गीतों के जरिए मिलता है, जो गणपति बप्पा का गुणगान करते हैं।
45 सालों से गणेश चतुर्थी पर धूम मचा रहा है गीत
गणेश चतुर्थी को जहन में रखते हुए हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई गणपति बप्पा स्पेशल सॉन्ग्स सुनने को मिल जाते हैं। इसी आधार पर 45 साल पहले एक ऐसा ही गाना गाया था, जिसके बिना गणेश चतुर्थी का जश्न अधूरा माना जाता है। इस गीत का टाइटल है- देवा हो देवा गणपति देवा… (Deva Ho Deva Ganpati Deva)। ये गाना अभिनेता अमजद खान की मल्टी स्टारर फिल्म हम से बढ़कर कौन से नाता रखता है।
साल 1981 में फिल्म हम से बढ़कर कौन को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसका निर्देशन मशहूर निर्देशक दीपक बाहरी ने किया था। इस फिल्म का देवा हो देवा गणपति देवा… सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ और 80 के दशक में एक धार्मिक सॉन्ग के तौर पर इसे खूब सुना गया।
यही कारण है कि पिछले 45 सालों से देवा हो देवा गणपति देवा… हर गणेश चुतर्थी पर जमकर धूम मचाता हुआ और डीजे पर बजता हुआ सुनाई देता है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि अमजद खान, मिथुन चक्रवर्ती, डैनी डेन्जोंगपा, रंजीता कौर और नीता मेहता जैसे कलाकारों पर फिल्माया गया ये गीत फिल्म से ज्यादा हिट रहा था।
6 सिंगर्स ने दी थी अपनी आवाज
फिल्म हम से बढ़कर कौन का देवा हो देवा गणपति देवा… गाना इस वजह से भी याद किया जाता है कि इस एक सॉन्ग के लिए इंडस्ट्री के 6 महान गायकों ने मिलकर सुरों का महासंग्राम छेड़ा था। उन गायको में मोहम्मद रफी, आशा भोसले, शैलैंद्र सिंह, भूपेंद्र, रामलक्ष्मण और सपना चक्रवर्ती के नाम शामिल रहे। इन सभी सिंगर्स की मधुर आवाज के दम पर ये गीत अब तक अमर है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

