दिवाली के अवसर पर बेंगलुरु और नवी मुंबई की हवाई टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है, जिसके चलते किराए में तेजी से वृद्धि हो रही है। बरेली से बेंगलुरु और नवी मुंबई का किराया दो महीने पहले ही दोगुणा से अधिक तक पहुंच गया है।
दिल्ली और नोएडा के लिए हवाई किराए में अभी तक कोई बदलाव नहीं
इसी तरह से बेंगलुरु से बरेली का 13 सितंबर की फ्लाइट का किराया 9620 रुपये है जो पांच और सात नवंबर को 20960 रुपये हो गया है। इसी तरह से वापसी में बरेली से बेंगलुरु का 10 नवंबर का किराया 16895 रुपये हो गया है।
यद्यपि दिल्ली और नोएडा के लिए हवाई किराए में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन आने वाले समय में यहां की भी सीटें 40 प्रतिशत से अधिक बुक होने पर किराया बढ़ना शुरू हो जाएगा।
बरेली एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि त्योहार के दौरान अधिकांश यात्रियों का आवागमन होता है, ऐसे में लोगों ने अभी से दिवाली की टिकट बुक करानी शुरू कर दी हैं। फ्लाइट की 40 प्रतिशत से अधिक सीटें बुक होने पर किराया एयरलाइंस कंपनियों की ओर से किराये में वृद्धि शुरू कर दी जाती है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

