फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश सनी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

8.5kViews
1445 Shares

रसूलपुर थाना पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सनी उर्फ सनिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

31 अगस्त को एक व्यक्ति ने बाइक रोककर सनी को लिफ्ट दी थी। पीछे बैठने के दौरान उसने कथित तौर पर जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर तीन सितंबर को रसूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
जांच में सनी उर्फ सनिया निवासी खेमगंज गिहार कॉलोनी, सिरसागंज और आगरा के बाह निवासी कुलदीप के नाम सामने आए थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। शुक्रवार रात कनैटा से मोढ़ा की ओर जाने वाली सर्विस रो

आरोपित के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपित पर लूट, चोरी, जानलेवा हमला के एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

ड के पास पुलिस की सनी से मुठभेड़ हो गई। पर में गोली लगने से सनी घायल हो गया। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *