इस भव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्यरत ‘वीरांगना फाउंडेशन’ और अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था ‘ऑपरेशन स्माइल’ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। शिविर में आए मरीजों और उनके परिजनों के लिए यात्रा, स्थानीय परिवहन, रहने, भोजन, सर्जरी और दवाओं की पूरी व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क की गई थी।
आर्थिक तंगी से कोई बच्चा इलाज से वंचित न रहे: सांसद अनुराग शर्मा
9 देशों के विशेषज्ञों की टीम ने दी सेवाएं
अमेरिका आधारित अंतरराष्ट्रीय चैरिटी संस्था ‘ऑपरेशन स्माइल’ के माध्यम से आयोजित इस कैंप में वैश्विक स्तर के चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं।
-
अंतरराष्ट्रीय भागीदारी: यूके, अमेरिका, कनाडा, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, मेक्सिको, फिलीपींस और भारत समेत 9 देशों के डॉक्टरों, सर्जनों और स्वयंसेवकों ने इस अभियान में भाग लिया।
-
व्यापक पहुंच: इस शिविर में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लगभग 17 जिलों से मरीज अपनी जांच और इलाज कराने पहुंचे थे।
-
समग्र देखभाल: शिविर में केवल सर्जरी ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण सुधार के लिए स्पीच थेरेपी (वाक चिकित्सा) और ऑर्थोडॉन्टिक सहायता भी प्रदान की गई।
फरवरी 2024 की सफलता के बाद दूसरा बड़ा आयोजन: पूनम शर्मा
आगामी 3 वर्षों में 500 बच्चों की सर्जरी का लक्ष्य

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

