‘हनुमान अंश’ की कमाई 170 करोड़ रुपये पार, सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले नीम करोली बाबा बने शोभिनव

2.3kViews
1230 Shares

बाबा नीब करौरी के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कमाई 170 करोड़ रुपये पार कर ली है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की।

सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद फिल्म की यूनिट को लगता है कि फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाए। फिल्म ‘हनुमान अंश’ बाबा नीब करौरी के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित है।

फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी व मुख्य अभिनेता शोभिनव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिल्म के विषय और इसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से संबंधित फिल्म के दृश्यों को देखा।

निर्देशक ने बताया कि फिल्म में बाबा नीब करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों की ऐतिहासिक मुलाकातों का विशेष चित्रण किया गया है। शोध बताते हैं कि अपने शुरुआती दौर में बाबा नीब करौरी लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे, जहां से उन्होंने दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्तियों को ग्रहण किया था। मुख्यमंत्री ने फिल्म और इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों को सराहा और अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्म

फिल्म हनुमान अंश इस समय बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है। इसने अभी तक आईं सभी हिंदी समेत रीजनल फिल्मों को कमाई के मामले में मात दे दी। दो करोड़ के छोटे बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *