नीम करौरी बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम का बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में सम्मान किया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई सभागार में शाम चार बजे आयोजित कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक व विश्वविद्यालय के अधिकारी करेंगे पूरी टीम का समान्नित।
फिल्म की सफलता के बाद विश्वविद्यालय में टीम का आगमन विद्यार्थियों के लिए खास अवसर होगा। संवाद के दौरान छात्र फिल्म निर्माण की बारीकियों को करीब से समझ सकेंगे। लेखन, निर्देशन, अभिनय, संगीत और पोस्ट प्रोडक्शन के साथ ही फिल्म एवं मीडिया क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर भी टीम के सदस्यों से चर्चा होगी।
सीमित बजट में मिली सफलता
डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है। फिल्म की सफलता के बाद इसके दूसरे भाग पर भी काम शुरू होने की जानकारी सामने आई है। आगामी कहानी में नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को आगे बढ़ाए जाने की बात कही गई है। विश्वविद्यालय में फिल्म टीम के सम्मान को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। कार्यक्रम युवाओं को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अवसरों और चुनौतियों को समझने के साथ ही फिल्मकारों से सीधे संवाद का मंच देगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

