सिंगरौली पुलिस में फेरबदल: जियावन थाना प्रभारी बने निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, चितरंगी में उग्रभान वर्मा की पदस्थापना

16.0kViews
1924 Shares

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली की ओर से प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस विभाग में पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। 20 अगस्त 2026 को जारी सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज केएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार तीन निरीक्षक/उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, जो वर्तमान में रक्षित केंद्र सिंगरौली में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी जियावन बनाया गया है। इसी तरह उप निरीक्षक आर.के. वर्मा, जो थाना चितरंगी में पदस्थ थे, उन्हें चौकी प्रभारी नौडिहवा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उप निरीक्षक उग्रभान वर्मा, जो रक्षित केंद्र सिंगरौली में पदस्थ थे, अब थाना चितरंगी में पदस्थ रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *