Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo की सेल शुरू, 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई और 7000 रुपये तक का मिल रहा कैशबैक
एपल के सबसे प्रीमियम iPhone Duo की सेल शुरू हो चुकी है। यह Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन है, जिसे कंपनी ने सितंबर महीने में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने पहले आईफोन 18 प्रो सीरीज की सेल शुरू की थी और अब उसका फोल्डेबल फोन भी बिक्री के लिए तैयार है।
iPhone Duo को एपल के ऑनलाइन स्टोर, एपल स्टोर और पार्टरन रिटेलर्स जैसे – Croma, Reliance Digital, Vijay Sales, Lotus Electronics, और दूसरे प्रमुख स्टोर से खरीदा जा सकता है
iPhone Duo की खरीदारी करने वाले यूजर्स को एपल ट्रेड इन प्रोग्राम के साथ iPhone 13 या उसके बाद लॉन्च हुए मॉडल पर 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके साथ ही Apple is 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रहा है। अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड पर कंपनी 7000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर कर रही है। iPhone Duo की खरीदारी पर कंपनी 3 महीने के लिए Apple Music और Apple TV+ और Apple Arcade का एक्सेस ऑफर कर रही है।।
फोल्डेबल आईफोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग, USB Type-C के साथ Wi-Fi 7, और Bluetooth 6 का सपोर्ट भी दिया गया है। iPhone Duo में कंपनी ने डुअल बैटरी दी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह इनर डिस्प्ले में 31 घंटे तक और आउटर डिस्प्ले में 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक ऑफर कर सकता है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

