उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, कई हिस्सें बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ, इन क्षेत्रों में हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान लोगों को जलभराव वाली जगहों और नदी के किनारों पर न जाने की सलाह दी गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश: पूर्वी यूपी के जिलों में आने वाले दिनों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन सितंबर और 6-8 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, तीन सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 4-7 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को बांदा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बस्ती, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदांयु, झांसी और आसपास के जिलों में भारी वर्षा के पूर्वानुमान हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

