देवीपाटन मंडल के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। गोंडा-बहराइच रेलखंड का विस्तार नानपारा होते हुए नेपालगंज रोड तक किया गया है। इसके साथ ही गोंडा व बहराइच तक संचालित होने वाली चार ट्रेनों का संचालन अब नेपालगंज रोड तक किया जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी कमर्शियल ऑपरेटिंग मैनेजर पीके अस्थाना ने बताया कि गोंडा-बहराइच के बीच चलने वाली ट्रेनों को नेपालगंज रोड तक विस्तारित किया गया है। वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (14213/14214) नेपालगंज रोड से सुबह चार बजे रवाना होकर गोंडा सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी और यहां से चलकर दोपहर 1.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।वापसी में वाराणसी से दोपहर दो बजे रवाना होकर ट्रेन गोंडा शाम 8.32 बजे पहुंचेगी और यहां से नेपालगंज रोड के लिए रवाना होकर रात 11 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वाराणसी सिटी-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस (15132/15131), जो बलरामपुर के रास्ते संचालित होगी, नेपालगंज रोड से शाम 4.30 बजे रवाना होकर बहराइच शाम 5.30 बजे और गोंडा शाम 7.20 बजे पहुंचेगी।वापसी में वाराणसी से दोपहर दो बजे रवाना होकर ट्रेन गोंडा शाम 8.32 बजे पहुंचेगी और यहां से नेपालगंज रोड के लिए रवाना होकर रात 11 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वाराणसी सिटी-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस (15132/15131), जो बलरामपुर के रास्ते संचालित होगी, नेपालगंज रोड से शाम 4.30 बजे रवाना होकर बहराइच शाम 5.30 बजे और गोंडा शाम 7.20 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद अगले दिन सुबह 5.30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी सिटी से रात 10.35 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 9.10 बजे गोंडा पहुंचेगी और नेपालगंज रोड सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी।
इटियाथोक में ठहराव न होने से यात्रियों में नाराजगी
ट्रेन के विस्तार के साथ इटियाथोक स्टेशन पर ठहराव नहीं दिए जाने को लेकर यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि इटियाथोक से बड़ी संख्या में लोग इन ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। स्टापेज नहीं होने से उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों तक जाना पड़ेगा। यात्रियों ने इटियाथोक में ठहराव दिए जाने की मांग की है।
दो डेमू ट्रेनों का भी नेपालगंज रोड तक विस्तार
गोंडा-बहराइच के बीच चलने वाली दोनों डेमू ट्रेनों को भी नेपालगंज रोड तक बढ़ा दिया गया है। पहली डेमू (75109/75110) गोंडा से सुबह पांच बजे रवाना होकर बहराइच सुबह 6.11 बजे पहुंचेगी और यहां से चलकर नेपालगंज रोड सुबह आठ बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नेपालगंज रोड से सुबह 8.20 बजे रवाना होकर बहराइच सुबह 9.37 बजे पहुंचेगी और गोंडा सुबह 11.15 बजे आएगी। दूसरी डेमू (75111/75112) गोंडा से दोपहर 12.15 बजे रवाना होकर बहराइच दोपहर 1.26 बजे और नेपालगंज रोड शाम तीन बजे पहुंचेगी। वापसी में नेपालगंज रोड से अपराहन 3.30 बजे चलकर बहराइच शाम 4.45 बजे और गोंडा शाम 6.15 बजे पहुंचेगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

