मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से धनबाद डेकोरेटर्स एसोसिएशन ने टाली रैली, पूर्व मेयर ने जताया शोक

8.1kViews
1018 Shares

रविवार को शहर के न्यू टाउन हॉल में धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था, लेकिन झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर आते ही संगठन ने अपनी प्रस्तावित भव्य प्रोसेशन सह बाइक रैली को स्थगित कर दिया।

इसके बाद अधिकारियों ने बेहद सादगी और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। दूसरी, तरफ झामुमो नेताओं ने सोनू के निधन पर शोक जताया है।

घटना पर शोक जताते हुए संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन और अन्य पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। अध्यक्ष ने कहा कि इस दुखद घटना से डेकोरेटर्स एसोसिएशन स्तब्ध है जिस कारण वे अपनी भव्य रैली व गाजे-बाजे के जुलूस को रद्द करने का निर्णय लिया।

इसके बाद सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और सम्मेलन को पूरी सादगी के साथ संपन्न करने की बात कही।

पूर्व मेयर ने जताया शोक

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर धनबाद के पूर्व मेयर व झामुमो नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि सोनू का निधन पार्टी के लिए बड़ा झटका है। झामुमो ने एक समर्पित नेता को खो दिया है। इसकी भरपाई संभव नहीं है। दुख की इस घड़ी में पार्टी सोनू के परिवार के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *