शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी शॉर्प शूटर सत्यम का कथित धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।
पुलिस वीडियो की सत्यता और इसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान की जांच कर रही है। वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद उसे डिलीट भी कर दिया गया। दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जांच के दौरान इंस्टाग्राम, स्नैपचैट समेत अन्य प्लेटफार्म पर सत्यम, आर्यन और गोगी गिरोह के नाम से 20 से अधिक अकाउंट सामने आए हैं। इनसे लगातार वीडियो और अन्य सामग्री पोस्ट की जा रही है। पुलिस सभी अकाउंट की गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इन्हें कौन संचालित कर रहा है।
करनाल जेल में बंद आरोपितों से पूछताछ की तैयारी
उत्तर प्रदेश पुलिस जेल में बंद आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस सात सितंबर को अदालत में अर्जी दाखिल करेगी।
उप्र पुलिस सत्यम और आर्यन की तलाश में करनाल और पानीपत में लगातार दबिश दे रही है। गोगी और पंपू गैंग ने मिलकर दिया है हत्याकांड को अंजाम अंकित हत्याकांड को गोगी और सिवाह के पंपू गैंग ने मिलकर अंजाम दिया है।
सोनीपत के मोहित और सुमित गोगी गैंग से जुड़े थे। जबकि फरार चल रहे शूटर सत्यम और आर्यन की पंपू गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। भोलू गोगी और पंपू गैंग के बीच की कड़ी है। उसके दोनों ही गैंग से संबंध है। पंपू गैंग का सरगना राकेश पंपू रिश्ते में भोलू और चिराग का मामा लगता है। ऐसे में इन्होंने हत्याकांड में पंपू की भी मदद मिली।
गोगी और पंपू गैंग ने मिलकर दिया है हत्याकांड को अंजाम
अंकित हत्याकांड को गोगी और सिवाह के पंपू गैंग ने मिलकर अंजाम दिया है। सोनीपत के मोहित और सुमित गोगी गैंग से जुड़े थे। जबकि फरार चल रहे शूटर सत्यम और आर्यन की पंपू गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है।
भोलू गोगी और पंपू गैंग के बीच की कड़ी है। उसके दोनों ही गैंग से संबंध है। पंपू गैंग का सरगना राकेश पंपू रिश्ते में भोलू और चिराग का मामा लगता है। ऐसे में इन्होंने हत्याकांड में पंपू की भी मदद मिली।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

