महराजगंज में बेकाबू पिकअप ने दुकान में मचाई तबाही, दो की हालत गंभीर

7.2kViews
1673 Shares

बेकाबू पिकअप शनिवार की सुबह एक वाहन से टकराने के बाद बहदुरी कस्बे में पान व चाय की दुकान में घुस गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में पिकअप का चालक और वाहन स्वामी वाहन के अंदर फंस गए।

इस हादसे में ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर थाना पुरन्दरपुर निवासी चालक करण व वाहन स्वामी बबलू पिकअप में फंस गए। पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे के दौरान दुकान में मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पिकअप के पार्ट को गैस कटर से काट कर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। दोनों को गम्भीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज रोड पर एक पिकअप शनिवार को सुबह पांच बजे मुर्गी लादकर जा रही थी। इसी दौरान बहदुरी कस्बे में पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई। जहां सड़क किनारे पहले से खड़ी एक पिकअप से टकरा गई। फिर पान व चाय की दुकान में घुस गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *