नेपाल के पोखरा में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जहां फेवा झील में बिहार नंबर की कार गिरने से दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की हालात स्थिर
घायल दो भारतीय नागरिकों में 27 वर्षीय अनमोल कुमार यादव और 33 वर्षीय सूरज यादव (दोनों रक्सौल के रहने वाले) को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए गंडकी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
क्रेन से बाहर निकाली गई कार
गंडकी प्रांत पुलिस कार्यालय के प्रमुख जितेंद्र बीसी के अनुसार, यह घटना सुबह 4:50 बजे की है। जब सेडी से लेकसाइड की ओर जा रही तेज रफ्तार कार चालक के नियंत्रण खोने से पोखरा-18 में गौरीचौतरा मोड़ के पास झील में जा गिरी। राहत दल ने कार को क्रेन से बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए गंडकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

