सालों से ‘यूपी-बिहार’ की शादी में धूम मचा रहा है ये डांस नंबर, सुनते ही ‘नागिन’ की तरह बलखाने लगते हैं ‘बाराती’

7.6kViews
1951 Shares

 बॉलीवुड में हर फ्लेवर के गाने बनते हैं। फेस्टिवल्स हो या फिर शादियां, पार्टी हो या फिर दिल उदास, हिन्दी सिनेमा की फिल्मों में फैंस को उनकी सिचुएशन पर बेस्ड कोई न कोई गाना मिल ही जाता है। जल्द ही शादियों का सीजन आने वाला है।

ऐसे में हम आपको बॉलीवुड के गाने के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ पॉर्टी की शान है, बल्कि यूपी और बिहार की तरफ जश्न से लेकर शादी तक में हिंदी सिनेमा का ये कल्ट क्लासिक गाना खूब बजाया जाता है। यह डांस नंबर इतना ज्यादा पॉपुलर है कि जब भी ये बारातियों के कानों में पड़ता है, वह खुद को नागिन डांस करने से रोक नहीं पाते हैं।

27 साल पुराना गाना शादियों की आज भी है जान

जिस गाने का हम जिक्र अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह गाना शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पर फिल्माया गया था। अब तो आपको अंदाजा लग गया होगा कि वह कल्ट सॉन्ग कौन सा है। अगर नहीं, तो बता दें कि ये गाना ‘पतली कमर मटका के, नागिन सी बलखाके है। यह बॉलीवुड का पॉपुलर ट्रेक है और शिल्पा शेट्टी के पूरे फिल्मी करियर का सबसे बड़ा और ब्लॉकबस्टर गाना है।

‘मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने’ वाले इस डांस नंबर को आपने अक्सर वहां की शादियों और कई मौको पर जरूर सुना होगा। शिल्पा शेट्टी का ये गाना शादियों में बजाए जाने वाले पॉपुलर सॉन्ग्स में से एक है, जिस पर बाराती झूम-झूमकर डांस करते हैं।

सपना अवस्थी की आवाज में हुआ था हिट

शिल्पा शेट्टी पर फिल्माए गए इस गीत को सपना अवस्थी और चेतन शशितल ने गाया था। यूपी-बिहार लूटने गाने का म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने किया था। गाने के लिरिक्स की जिम्मेदारी समीर ने संभाली थी, जो इससे पहले कई और सुपरहिट डांस नंबर दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *