दिल्ली वालों को 50 नई EV बसों का तोहफा, CM रेखा ने तेहखंड में एटीएस का भी किया उद्घाटन
दक्षिणी दिल्ली के तेहखंड डिपो में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चार-लेन स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य वाणिज्यिक वाहनों की फिटनेस जांच प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगी। साथ ही 50 ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
50 से ज्यादा नई ईवी बसों का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम दिल्ली के लोगों के लिए 50 से ज्यादा नई ईवी बसों का उद्घाटन कर रहे हैं। साथ ही, हम यहां तेहखंड में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन लांच कर रहे हैं और जनता के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन खोल रहे हैं। मेरा मानना है कि यह साफ-सुथरी मोउन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार ऐसी दिशा में आगे बढ़ रही है, जहां सिर्फ समस्याओं पर नहीं, बल्कि उनके समाधान देने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। ओखला डंपिंग स्टेशन पर लगभग 70 लाख मीट्रिक टन कचरा जमा था।
‘ऑक्सीजन पार्क’ बनाया जाएगा
उन्होंने कहा, ‘हमने वह सारा कचरा हटा दिया है, और अब सिर्फ पिछले एक साल में जमा हुआ ताजा कचरा ही बचा है। इस जगह पर एक ‘ऑक्सीजन पार्क’ बनाया जाएगा। जिन लोगों ने सालों तक इस कचरे के पहाड़ की बदबू झेली है, वे अब इस आक्सीजन पार्क की वजह से ठंडी, ताजी हवा और प्रदूषण-मुक्त माहौल का आनंद ले सकेंगे। हमने यहां लगभग 37 एकड़ जमीन वापस हासिल की है, और ऑक्सीजन पार्क का काम बहुत जल्द शुरू हो जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

