जन्माष्टमी पर 15 मिनट में बनाएं बिना मावा के कच्चे नारियल की कतली, स्वाद में काजू कतली भी फेल, नोट करें रेसिपी

9.0kViews
1309 Shares

हर साल 2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जाता है और इस साल 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार है। इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए आइए आज नारियल से बनने वाली स्पेशल मिठाई की रेसिपी जानते हैं। हम बात कर रहे हैं कच्चे नारियल और चीनी से बनने वाली कतली की, जिसका स्वाद आपको इसे बार-बार बनाने पर मजबूर कर देगा।

कच्चे नारियल और चीनी की कतली रेसिपी

कच्चे नारियल और चीनी की कतली को ताजा नारियल और चीनी की चाशनी से बनाया जाता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:

सामग्री

  • 2 कटोरी चीनी

  • 1/2 कप दूध

  • 1 मीडियम साइज ताजा नारियल

  • 1/4 चम्मच इलायची

  • 5-6 पिस्ता

  • 5-6 काटे बादाम

  • 4-5 कटे काजू

  • 3-4 अखरोट

  • 3/4 कप पानी

विधि

  1. कच्चे नारियल और चीनी की कतली को बनाने के लिए सबसे पहले एक ताजा नारियल छीलकर उसके लंबाई में या छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।

  2. अब एक प्लेट लेकर उसमें 5-6 पिस्ता, 5-6 काटे बादाम, 4-5 कटे काजू और 3-4 अखरोट को एकदम बारीक काट लेना है।

  3. अब कतली बनाने के लिए चाशनी तैयार करें, इसके लिए एक पैन को गैस पर रखकर उसमें 2 कटोरी चीनी डालें।

  4. फिर उसमें 3/4 कप पानी डालकर चाशनी बनाना तैयार करें।

  5. पानी को मध्यम आंच पर डालकर चीनी पूरी तरह से घुल जाने दें।

  6. इसके बाद चाशनी में 1/2 कप दूध भी डाल सकते हैं जो कि ऑप्शनल है।

  7. जब 20 मिनट बाद लगे कि चीनी का मिश्रण गाढ़ा होने लगा है तो चेक करें कि चाशनी तैयार है या नहीं।

  8. मिश्रण को चम्मच में लेकर ठंडा कर लें। फिर इसे उंगली और अंगूठे के बीच लेकर देखें, अगर इसमें तार बनने लगे तो समझें चाशनी तैयार है।

  9. इस मिश्रण में 1/4 चम्मच इलायची पाउडर भी डाल लें।

  10. चाशनी को एक बड़ी सी ट्रे में डालना है।

  11. आब नारियल के टुकड़े ऊपर से डालकर अच्छे से मिलाएं।

  12. इसके बाद ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स भी डालें।

  13. कतली के इस मिश्रण को एक ट्रे में ठंडा होने के लिए अलग रख देना है।

  14. जब 30 मिनट बाद यह ठंडा हो जाए तो इन्हें अनमोल्ड करके टुकड़ों में काट लें।

  15. तैयार है आपकी जन्माष्टमी स्पेशल कच्चे नारियल और चीनी से बनी कतली। इसे भगवान के भोग के लिए पूजा में रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *