चंडीगढ़ में बारिश ने बदला कोलकाता से आ रही फ्लाइट का रूट, जयपुर एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग

5.2kViews
1017 Shares

 कोलकाता से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को वर्षा और खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट 6E 874 कोलकाता से सुबह 11:38 बजे रवाना हुई थी। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक इसे दोपहर करीब 2 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड होना।

इसी दौरान चंडीगढ़ में मौसम खराब हो गया और तेज वर्षा होने लगी। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण फ्लाइट को चंडीगढ़ लाने के बजाय जयपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया। पायलट फ्लाइट को जयपुर ले जाया गया और वहां 3:23 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि फ्लाइट में कितने यात्री थी। रविवार और छुट्टी का दिन होने के कारण यात्रियों की संख्या अधिक होने की संभावना है। फ्लाइट के जयपुर डायवर्ट होने के कारण चंडीगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *