ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Toxic ने काटी चांदी, Yash की फिल्म ने दुनियाभर में छापे करारे नोट

7.3kViews
1828 Shares

सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic) ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

हालांकि उसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई लेकिन ग्लोबली कमाई की अच्छी रफ्तार बनाए रखी है। यहां देखें फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की?

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale Of Grown Ups) ने पहले दिन 101.01 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन पहले दिन 37.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 27.20 करोड़ रुपये की कमाई की। कमाई का ग्राफ देखें तो फिल्म की कमाई में गिरावट ही दर्ज की गई है।

सबसे कम कमाई सोमवार को हुई, इस दिन फिल्म ने 7.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की नेट इंडिया कमाई 221.55 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 264.80 करोड़ रुपये हो गई है।

टॉक्सिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में तो फिल्म की कमाई गिरती जा रही है लेकिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बेहतरीन बढ़त दिखाते हुए 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 6वें दिन फिल्म ने 39.25 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई की और इसी के साथ फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 304.05 करोड़ रुपये की कमाई की है।

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 7.45 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 221.55 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन – 264.80 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 304.05 करोड़ रुपये

यश की टॉक्सिक को क्रिटीक्स और दर्शकों से ज्यादातर नेगेटिव रिव्यू मिले हैं वहीं फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये के आस-पास है। फिलहाल देखना होगा कि यह अपना बजट वसूल करने के साथ प्रॉफिट कमा पाती है या नहीं।

टॉक्सिक के बारे में

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ एक भारतीय साइकोलॉजिकल थ्रिलर गैंगस्टर फिल्म है, जिसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में यश ने डबल रोल प्ले किया है और उनके साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, नयनतारा जैसी एक्ट्रेसेस अहम किरदार निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *