वाराणसी में बगैर नंबर प्लेट की बुलेट सीज करने पर चौकी प्रभारी से दुर्व्यवहार, टीम से हाथापाई

8.8kViews
1217 Shares

शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार पुलिस चौकी के पास शनिवार की देर रात सड़क पर खड़ी बगैर नंबर प्लेट बुलेट को सीज करने के दौरान पुलिस से विवाद हो गया। एक ही परिवार समेत अन्य युवकों ने विरोध दर्ज कराया और पुलिस टीम पर हमला बोला। चौकी इंचार्ज गिलट बाजार के साथ बदसलूकी कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। टीम से अभद्रता की।

शिवपुर थाना में सात नामजद और छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।गिलट बाजार चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 12.40 पर गश्त के दौरान सड़क पर एक बगैर नंबर प्लेट की बुलेट देखकर टीम पूछताछ कर रही थी।वहां पहुंचे वाहन स्वामी रजत सोनकर और उनके साथ आए कई लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि बुलेट मेरी है। हमारा घर पास में है। हम कागज नहीं दिखाएंगे। आपको जो करना है वह कर लीजिए। साथ ही धक्का-मुक्की कर चौकी इंचार्ज को गिरा दिए। आरोपितों ने मेरे वर्दी पर लगा मोनोग्राम खींचकर तोड़ दिया। झूठे एससीएसटी मुकदमे में फसाने की भी धमकी दिए।नामजद आरोपितों में गिलट बाजार निवासी रजत सोनकर, रजत सोनकर का भाई, रजत सोनकर की बहन, रजत सोनकर की मां, शुभम सोनकर, गोलू उर्फ किशन सोनकर ,प्रिंस उर्फ ऋषभ सोनकर सहित छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *