RPSC APO Admit Card 2026: आरपीएससी एपीओ प्रीलिम एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Download Link

5.0kViews
1744 Shares

 राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2026 (प्रारंभिक) यानी की RPSC APO Exam के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन जारी किये गए हैं। आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड (RPSC APO Hall Ticket) डाउनलोड कर सकते हैं।

2 सितंबर को होगा एग्जाम
राजस्थान असीसेन्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 सितं

सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका

  • राजस्थान एपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको Admit Card बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद ASSISTANT PROSECUTION OFFICER EXAM 2026 (RPSC) के आगे Get Admit Card पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर दर्ज करने के बाद डेट ऑफ बर्थ सेलेक्ट करें।
  • दिया गया कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड सकते हैं।

    सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे एग्जाम के दिन सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा और ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे।

    इस भर्ती के माध्यम से सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *