यूपी में भारी बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण उफान पर नदियां, हादसों में चार की मौत

1901 Shares

प्रदेश में बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण नदियां तेजी से बढ़ रही हैं। फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के पास चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जहां ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नावों व पानी के बीच से आवागमन कर रहे हैं।बलिया में गंगा खतरे के निशान से 1.445 मीटर ऊपर 59.06 मीटर पर बह रही है। गाजीपुर में गंगा का जलस्तर 62.120 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से दो सेमी ऊपर है। बांदा में केन और यमुना के उफान से पांच प्रमुख रपटों पर संपर्क टूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *