पौड़ी में यूकेडी नेता आशुतोष नेगी पर मुकदमा, मुख्यमंत्री धामी पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

2.5kViews
1365 Shares

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी के खिलाफ कोतवाली पौड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर इंटरनेट मीडिया पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नेपाली मूल का बताने, बिना साक्ष्यों के भ्रामक प्रचार करने और जाति-धर्म से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य राजेशी कोली की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजेशी कोली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आशुतोष नेगी ने हाल में फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नेपाली मूल का बताया है। इसके अलावा खुद पर फर्जी एससी-एसटी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया था। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता को बाद में अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य बनाकर पुरस्कृत किया गया।कोली ने आरोप लगाया कि पोस्ट में बिना साक्ष्यों के भ्रामक एवं विद्वेषपूर्ण तथ्य प्रस्तुत किए गए, जिससे जनभावनाएं भड़कने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने पोस्ट हटाने और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *