हिंदी सिनेमा में एक दौर ऐसा आया था, जब अंडरवर्ल्ड से मिली धमकियों और हमलों से इंडस्ट्री हिल गई थी। उस दौरान कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। उनमें सुपरस्टार शाह रुख खान का नाम भी शामिल रहा था।
अंडरवर्ल्ड से नहीं थे शाह रुख खान
पिछली सदी के आखिरी दशक में बड़े-बड़े सितारों से लेकर फिल्ममेकर्स तक को अंडरवर्ल्ड की धमकियां मिलती थीं। हालांकि फिल्ममेकर संजय गुप्ता का दावा है कि इस दौर में एकमात्र अभिनेता शाह रुख खान कभी दबाव में नहीं आए। संजय ने हाल ही में हुसैन जैदी फाइल्स के यूट्यूब चैनल पर हुई बातचीत में बताया कि अगर कोई एक शख्स था, जिसने अंडरवर्ल्ड की तरफ से मिले किसी भी ऑफर को ठुकराने से इनकार किया, तो वह शाह रुख खान थे।संजय ने कहा- मनीषा कोइराला के सेक्रेटरी थे, बहुत सीधे-सादे इंसान थे। फिर एक दिन कोई उनके ऑफिस में आया और उन्हें गोली मारकर चला गया। इसके बाद राकेश रोशन पर भी गोली चलाई गई। हम लोग उस वक्त आसान और सॉफ्ट टारगेट थे। ये सिर्फ फिरौती के लिए आने वाली कॉल्स नहीं थीं, मामला इससे कहीं अलग था।
उन्होंने आगे बताया कि उस दौर में लगभग हर बड़े अभिनेता और अभिनेत्री को अंडरवर्ल्ड की फिल्मों में काम करने के लिए कागजों पर साइन कर लिया जाता था। यहां तक कि अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग सेट पर भी आकर बैठ जाते थे। संजय ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ एक ऐसा शख्स था शाह रुख खान।
जब उन्हें धमकी दी गई तो उन्होंने कहा पिक्चर तो कभी नहीं करूंगा, शो भी नहीं करूंगा। पठान हूं, गोली मारनी है मार दो उससे डरता नहीं हूं।
शाह रुख खान की अगली फिल्म
किंग खान की अगली फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसका नाम किंग है। शाह रुख खान की ये मोस्ट अवेटेड मूवी इसी साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

