दिल्ली पुलिस का फिजिकल एग्जाम देने जा रहे CISF जवान का ट्रेन हादसे में निधन, ओडिशा में तैनात थे
टप्पल क्षेत्र के गांव सालपुर निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवान विवेक डागुर (23) की गुरुवार सुबह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई।
विवेक ओडिशा में सीआइएसएफ में तैनात थे और दिल्ली पुलिस की शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए घर आ रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेन से उतरते समय हादसा हुआ।
विवेक डागुर पुत्र गुलवीर डागुर दो भाइयों में बड़े थे। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली पुलिस की शारीरिक परीक्षा देने के लिए घर लौट रहे थे। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय वह हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

