यूपी टी-20 का कारवां गुरुवार दोपहर तक शहर पहुंचेगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले चरण के अंतिम मुकाबले के बाद कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, नोएडा, लखनऊ व मेरठ की टीम शहर के लिए रवाना हो गई हैं।
शहर में यूपी टी-20 लीग का माहौल बनाने के लिए ट्रॉफी टूर की शुरुआत हो गई है। इंदिरा नगर स्थित एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर डॉ. वीरेंद्र स्वरूप कल्याणपुर, केडीएमए बर्रा, यूपी किराना होते हुए शाम को एक्सिस कालेज परिसर में समाप्त होगा।गुरुवार को शहर में निकल रहे ट्रॉफी टूर में हर टीम के दो-दो खिलाड़ियों के साथ उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद हैं। जो ट्रॉफी के साथ शहर का भ्रमण कर रहे हैं। ट्रॉफी टूर के स्कूलों में पहुंचने पर दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है।खिलाड़ियों व ट्रॉफी के साथ सेल्फी लेने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। वहीं, स्टेडियम में दो सुपर फैन बाक्स तैयार हो गए हैं। पिछले दो दिन में ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिली है। पहले दिन एक हजार टिकट की बिक्री हुई थी। जो पिछले दो दिनों में 10 हजार तक पहुंच गई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

