बिहार में बाढ़ के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हुई शुरू

1438 Shares

 नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पर बिहार के केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नेपाल जाने वाले ज्यादातर पर्यटक भारतीय हैं। तमिलनाडु के लोगों के लापता होने और अन्य प्रभावितों के बारे में पूरी जानकारी न होना बेहद दुखद है।

उन्होंने कहा, “भारत सरकार नेपाल सरकार और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देगी।”

सबसे पहले बिहार प्रभावित

मंत्री ने बताया कि जब भी नेपाल से पानी आता है तो सबसे पहले बिहार प्रभावित होता है। इस बार हुए नुकसान का आकलन राज्य सरकार मुआवजा देने के लिए करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अब शुरू कर दी गई है।

राम कृपाल यादव ने आगे बताया कि कल ही मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और बाढ़ की स्थिति के हर पहलू पर गंभीर चिंता जताई।  बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार है।

पीड़ित परिवार को हर तरीके से मदद

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल में आई त्रासदी पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की है। साथ ही राहत सामग्री भी नेपाल भेजा गया है। भारत सरकार पीड़ित परिवार को हर तरीके से मदद करने के लिए तैयार है। साथ बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों को भारत सरकार सहयोग करेगी। इस हादसे में अभी भी कई लोग लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *