UP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती से B.Ed. विषय के पद उच्च शिक्षा निदेशालय ने क्यों हटाए? संशोधित रिक्तियां अपलोड

2.3kViews
1722 Shares

 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने संशोधित रिक्तियों का विवरण (अधियाचन) उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर 25 अगस्त को ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। निदेशालय ने पूर्व में भेजे गए 44 विषयों के 2107 पदों के अधियाचन में से बीएड विषय की 176 तथा एक अन्य विषय की रिक्ति विसंगति के कारण हटाकर शेष बचे 1900 से ज्यादा पदों का अधियाचन चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिए भेजा है।

आयोग को परीक्षण में मिली थीं कमियां
पूर्व के अधियाचन में बीएड विषय में अर्हता की विसंगति एवं कुक्कुट पालन को अलग विषय के रूप में दर्शाकर रिक्तियां भेजी गई थीं। ऐसे में आयोग ने परीक्षण में कमियां मिलने पर इसे स्पष्ट कर पुन: रिक्तियां भेजने के लिए कहा था। पूछा था कि क्या कुक्कुट पालन में अलग से पद सृजन है।

विज्ञापन जारी कर चयन प्रक्रिया आयोग शुरू करेगा

इसके अलावा वर्ष 2022 के विज्ञापन संख्या-51 के तहत बीएड के 107 पदों की भर्ती अर्हता विवाद के कारण अटकी हुई है। इसकी परीक्षा अभी नहीं कराई गई है। ऐसे में उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन अड़चनों के चलते दोनों विषयों को नई भर्ती प्रक्रिया से हटाकर 42 विषयों में संशोधित अधियाचन प्रेषित किया है। आयोग इसका परीक्षण करने के बाद विज्ञापन जारी कर चयन प्रक्रिया आरंभ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *