दो नए 5G फोन: 8,050 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 16GB तक RAM भी

8.3kViews
1185 Shares

पोको जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपनी नई Poco F9 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि उसकी आने वाली सीरीज के फोन परफॉर्मेंस-फोकस्ड होंगे। इस लाइनअप में दो मॉडल Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को लॉन्च किया जाएगा। जबकि रेगुलर F9 वैरिएंट के लॉन्च होने की संभावना अभी नहीं है।

ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों मॉडल चीन में बिकने वाले Redmi K100 सीरीज के स्मार्टफोन पर बेस्ड होंगे। Xiaomi के सब-ब्रांड ने अब खुलासा किया है कि Poco F9 सीरीज क्वालकॉम के फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट से पावर्ड होगी।

Poco F9 Pro, F9 Ultra में मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

पोको ने इन नए डिवाइस के लॉन्च से पहले X पर एक पोस्ट में कन्फर्म किया कि आने वाली Poco F9 सीरीज Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगी। उम्मीद है कि ये हैंडसेट चीन में Redmi K100 सीरीज मॉडल के चिपसेट वेरिएंट जैसे ही होंगे।

ये नई सीरीज ग्लोबल मार्केट में 1 सितंबर को लॉन्च होगी। इससे पहले ही अब कंपनी ने फोन की चिपसेट डिटेल्स कन्फर्म कर दी हैं। Poco F9 Ultra डार्क चेरी कलर में आएगा, जिसमें ग्लास-फाइबर फिनिश होगी। जबकि F9 Pro ऑरोरा ग्रीन कलर में आएगा, जिसमें फुल-पैनल ल्यूमिनस डिजाइन होगा जो सन-लाइट या इनडोर लाइट को अब्सॉर्ब कर सकता है और अंधेरे में हल्की, एक जैसी चमक दे सकता है।

Poco F9 Pro, F9 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पिछली रिपोर्ट्स से पता चला है कि F9 Pro में 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.59-इंच का QHD+ प्लास्टिक OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि F9 Ultra में 2,608×1,200-पिक्सेल रिजाल्यूशन के साथ और बड़ी 6.85-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। उम्मीद है कि दोनों डिवाइस में 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगी।

कैमरा की बात करें तो F9 Pro में ट्रिपल रियर-कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड लेंस और OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का 3x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। जबकि F9 Ultra में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि सीरीज के Pro मॉडल में 6,330mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि F9 Ultra में इससे भी बड़ी 8,050mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों फोन्स में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *