Suzuki e Sky इलेक्‍ट्रिक कार हुई पेश, भारत में होगा MG Comet EV से मुकाबला, कैसे हैं फीचर्स?

2.1kViews
1191 Shares

वाहन निर्माता सुजुकी भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में वाहनों की बिक्री करती है। निर्माता ने जापान में अपनी सबसे छोटी इलेक्‍ट्रिक कार के तौर पर Suzuki e Sky को पेश कर दिया है। इसे किस तरह के फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। कितनी रेंज इसमें दी गई है। क्‍या इस कार को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पेश हुई Suzuki E Sky कार
सुजुकी की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर ई स्‍काई इलेक्‍ट्रिक कार को पेश कर दिया है। निर्माता की ओर से इस कार को पहले विजन ई स्‍काई कॉन्‍सेप्‍ट के तौर पर पेश किया जा चुका है।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस कार को जापान में पेश किया गया है। इस कार की लंबाई चार मीटर से कम है, जिससे यह ट्रैफिक और छोटी सड़कों पर भी आसानी से चलाई जा सकती है।

कैसे हैं फीचर्स

सुजुकी की ओर से इस कार में बॉक्‍सी डिजाइन दिया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, रूफ स्‍पॉयलर, पार्किंग सेंसर, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, ADAS, 360 डिग्री कैमरा, V2L, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी है रेंज

निर्माता की ओर से इस गाड़ी की बैटरी क्षमता, मोटर और चार्जिंग स्‍पीड की जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन यह गाड़ी एक बार चार्ज होने के बाद 310 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

कब होगी लॉन्‍च

जापान में इस कार को 2027 की पहली तिमाही में लॉन्‍च किया जा सकता है। वहीं भारतीय बाजार में इस कार को लॉन्‍च किया जाएगा या नहीं इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

किनसे होगा मुकाबला

अगर इसे भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाता है तो इसका सीधा मुकाबला MG Comet EV के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *