पंजाब के इस गांव ने पेश की मिसाल, मुफ्त में छुड़ा रहे नशा; पूरी तरह ठीक होने पर देंगे 1100 रुपये

1141 Shares

 जिले के गांव तोता सिंह वाला की ग्राम पंचायत और गांववासियों ने चिट्टा पीने और बेचने वाले लोगों के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत ने कहा कि नशे के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है।

इसे रोकना जरूरी है। पंचायत और ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में चोरों ने कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पंचायत की ओर से गांव में एंटी-ड्रग कमेटी का भी गठन किया गया है, ताकि गांव का माहौल सुरक्षित बना रहे और सरकारी संस्थानों की संपत्ति की रक्षा की जा सके। मोगा जिले का ही रन सिंह कला गांव पूरी तरह से नशामुक्त हो गया हैस गांव में ग्राम पंचायत ने ही पहल करके लोगों को नशे से दूर किया। नशा करने वाले युवाओं को निश्शुल्क इलाज उपलब्ध करवाया और पूर्ण स्वस्थ होने तक 1,100 रुपये की राशि उन्हें पोषित भोजन करने के लिए दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *