5.5kViews
1964
Shares
हिसार रोडवेज डिपो में टायरों की कमी के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। हाल ही में 50 ट्यूबलेस टायरों की खेप पहुंची थी, जिसमें से 15 टायर हांसी भेजे गए है, अन्य टायरों का प्रयोग हिसार की एसी बसों के लिए किया जाएगा।
ये सभी ट्यूबलेस टायर है जो एसी बसों के लिए हैं, जबकि हिसार डिपो में अधिकतर बसें नान-एसी हैं। टायर नहीं मिलने से करीब 17 बसें वर्कशाप में खड़ी हैं, जिससे लोकल रूटों पर बस संचालन प्रभावित हो रहा है।हिसार डिपो में करीब 270 बसें हैं। इनमें 205 बसें हिसार और 65 बसें हांसी के अंतर्गत आती हैं। टायरों की कमी के कारण खड़ी हुई कुल 17 बसों में 10 हिसार डिपो की और 7 हांसी डिपो के अंतर्गत आती हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

