पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम विभाग ने रिपोर्ट को रिवाइज किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख बारिश की ओर होगा। सोमवार को वातावरण का रुख बादलों की ओर बना रहा और मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक के लिए झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बीते चौबीस घंटों में बादलों ने पानी और पारा दोनों गिराया है, वातावरण में नमी का असर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में लोकल हीटिंंग का असर होने पर बादलों के पानी गिराने का अनुमान जताया गया है। मानसूनी सक्रियता अब चरम पर है। लिहाजा बारिश का दौर मानसून के दौरान नजर आएगा। हालांकि अलनीनो का असर होने का अनुमान जताया जा रहा था लेकिन मानसून औसत के करीब पानी गिरा चुका है। सोमवार की सुबह बादलों की सक्रियता के बीच हुई, रात में कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। दिन चढ़ने के साथ उमस में इजाफा हुआ, लिहाजा माना जा रहा है कि उमस के साथ ही अब बारिश भी आने वाले समय में हो सकती है। हालांकि उमस के बीच पुरवा ने लोगों को राहत तो दी है और बारिश की संभावना होने के बाद भी दिन की धूप तल्ख असर दिखा सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान भी जताया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

