IND vs SL: ऋषभ पंत के साथ हैं भगवान! आउट होने से बाल-बाल बचे भारतीय बल्लेबाज, Video देख रह जाएंगे हैरान
भगवान भी बहादुर का साथ देता है। ये बात तो सभी ने सुनी होगी। ऋषभ पंत के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को पंत बेहद करीब से आउट होने से बच गए। ये महज किस्मत ही थी जिसने पंत को आउट होने से बचा लिया।
स्टम्प के पास से चली गई गेंद
बात 94वें ओवर की है। आशिता फर्नांडो ने तीसरी गेंद पंत को बाउंसर फेंकी। पंत ने इस पर शॉट नहीं खेला और गेंद उनके कंधे पर जाकर लगी। पंत तो इसके बाद साइड होने लगे, लेकिन गेंद टप्पा खाकर स्टम्प के ऊपर से जाने लगी। यहां लगा कि गेंद स्टम्प पर ही गिरेगी, लेकिन गेंद स्टम्प के ऊपर से, वो भी बेहद पास से, दूसरी तरफ गिर गई। श्रीलंकाई टीम इस बात से हैरान रह गई कि ये गेंद कैसे स्टम्प पर नहीं लग सकी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

