1 लाख नौकरियां, मुफ्त बिजली… कहां गए चुनावी वादे? अल्ताफ बुखारी ने उमर सरकार को घेरा, PM मोदी से की ये अपील

1666 Shares

अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने नेशनल कान्फ्रेंस सरकार पर श्रीनगर के लोगों की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं का समाधान करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल ही में बढ़ाई गई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

बुखारी रविवार को श्रीनगर के ब्रेन निशात में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक नेता आमिर भट और उनके समर्थकों के अपनी पार्टी में शामिल होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। आमिर भट इससे पहले डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी से जुड़े थे। उन्हें खनयार विधानसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी का चेहरा भी घोषित किया गया।लोगों की जरूरतों को पूरा करने में नाकाम NC

बुखारी ने कहा कि श्रीनगर के लोगों ने लगातार नेशनल कान्फ्रेंस का समर्थन किया है, लेकिन दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद पार्टी उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि शहर के लोग आवास की कमी, रोजगार के सीमित अवसर, बेरोजगारी और आवश्यक सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *