दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार के सर्कुलेटिंग एरिया में पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचाने और उन्हें ट्रेन तक छोड़ने वाले वाहनों के लिए यह व्यवस्था निशुल्क रखी गई है। हालांकि, पिक एंड ड्रॉप क्षेत्र में वाहन को अधिक देर तक खड़ा करने पर अब शुल्क की व्यवस्था लागू होगी।
पांच से 10 मिनट का मिलेगा समय
नई व्यवस्था के तहत वाहन चालक यात्री को छोड़ने या लेने के दौरान कुछ समय के लिए अपने वाहन को यहां खड़ा कर सकेंगे। सामान उतारने और यात्री को स्टेशन तक पहुंचाने के लिए करीब पांच से दस मिनट का समय निर्धारित है।इस अवधि में वाहन को पिक एंड ड्रॉप क्षेत्र से निकालना होगा। यदि कोई वाहन चालक अपने वाहन को करीब एक घंटे तक सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ा रखना चाहता है तो इसके लिए हैंड हेल्ड मशीन के माध्यम से पर्ची कटानी होगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

