श्रावस्ती में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, मोबाइल चार्ज लगाते समय हुआ हादसा

5.5kViews
1920 Shares

हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के सिटकहना के उत्तरपुरवा गांव स्थित मायके में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव को ससुराल लाकर बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।

भिनगा क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी संगीता नाग पंचमी पर्व पर अपने मायके उत्तरपुरवा गांव गई थी। यहां शनिवार की सुबह घर में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए विद्युत बोर्ड में चार्जर लगा रही थी।

इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। इसके बाद शव को अपने घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *