उत्तराखंड: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी के समय में बदलाव, पर्यटकों के लिए नया शेड्यूल जारी

1880 Shares

जिम कार्बेट नेशनल पार्क में मंगलवार से सफारी के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह की पाली में 15 मिनट आगे सफारी का समय बढ़ाया गया है।

पार्क में पहले सुबह की पाली के लिए पर्यटकों की सफारी का समय सुबह 5:30 बजे से 9:30 बजे तक था। दोपहर की पाली का समय पहले तीन बजे से सात बजे तक था।

अब सुबह की सफारी के लिए समय 5:45 से 9:45 तक किया गया है। जबकि शाम की सफारी का समय 2:45 से 6:45 बजे तक किया गया है। मंगलवार की सुबह पर्यटक सफारी के लिए गए। कार्बेट के पार्क वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि सफारी का समय सुबह 15 मिनट आगे बढ़ाया गया है। सफारी का समय पहले की तरह चार घंटा ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *