गोरखपुर में ओवरटेक को लेकर विवाद, बस पर पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

7.8kViews
1890 Shares

 नौसढ़ के पास शुक्रवार रात रोडवेज बस रोककर चालक से विवाद करने और बाद में पीछा कर बस पर पथराव करने के मामले में गीडा पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ से गोरखपुर आ रही बस में करीब 33 यात्री सवार थे। आरोप है कि ओवरटेक के लिए तत्काल साइड न मिलने पर कार सवार युवकों ने बस रुकवाकर चालक से कहासुनी की। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने बस का पीछा किया और राजघाट पुल से पहले पत्थर चलाए। कंडक्टर का बैग छीनने का भी प्रयास किया गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर आ रही रोडवेज बस नौसढ़ के पास पहुंची थी। पीछे से कार सवार युवक बस को ओवरटेक करना चाहते थे। तत्काल साइड नहीं मिलने पर उन्होंने बस को रुकवा लिया और चालक से कहासुनी करने लगे। इसके बाद बस चालक नौसढ़ पुलिस चौकी पहुंचा।वहां कुछ देर रुकने के बाद जब बस आगे बढ़ी तो तीन बाइक सवार युवक उसका पीछा करने लगे। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने राजघाट पुल से पहले बस पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। अचानक पथराव होने से बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *