बुल्ले शाह की शायरी से इंस्पायर है Shah Rukh Khan का आइकॉनिक गाना, 28 सालों से बना हुआ है ‘पार्टी एंथम’

3.3kViews
1287 Shares

वैसे तो शाह रुख खान ने बॉलीवुड को कई शानदार गाने दिए हैं और उनके गानों के बिना कोई भी पार्टी अधूरी है। एक ऐसा ही धांसू ‘पार्टी एंथम’ 28 साल पहले बना था लेकिन आज भी लोग इसे सुनते ही बिना थिरके रह नहीं पाते।

यह मशहूर म्यूजिक वीडियो तमिलनाडु के ऊटी में, चलती हुई ‘नीलगिरि माउंटेन रेलवे’ ट्रेन की छत पर शूट किया गया था। शाहरुख खान ने बिना किसी सेफ्टी हार्नेस का इस्तेमाल किए, पूरे जोश के साथ डांस किया।

बुल्ले शाह की शायरी से इंस्पायर्ड है गाना

इस गाने की धुन और बोल पारंपरिक सूफी लोक कविताओं से प्रेरित हैं। खास तौर पर, यह सूफी संत बुल्ले शाह के लोक गीत ‘तेरे इश्क नचाया कर थाईया थाईया’ से लिया गया है। गायक सुखविंदर सिंह ने ए.आर. रहमान को ‘थैया थैया’ नाम की एक लोक धुन सुनाई थी, जिसे रहमान ने बदलकर और तेज करके इस गाने का अंतिम रूप दिया।

सूफी कवि के इन बोलों का अर्थ है ईश्वर या सच्चे प्रेम के रंग में रंगकर दिल खुशी से नाचने लगता है।

चलती हुई ट्रेन में शूट हुआ था गीत

यह ऐतिहासिक गाना नीलगिरी माउंटेन रेलवे की ट्रेन की छत के ऊपर शूट किया गया था। जिसमें शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और मलाइका अरोड़ा ने जबरदस्त एनर्जेटिक डांस किया था।

गुलजार ने लिखे थे गाने के लिरिक्स

इस गीत को मशहूर गीतकार गुलजरा ने लिखा था और इसका संगीत ए. आर. रहमान ने दिया। इसे सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी। इस गाने को रिलीज हुए 28 साल पूरे हो गए हैं और आज भी इसे दुनियाभर के सबसे एनर्जेटिक गानों में से एक गिना जाता है।

‘दिल से’ फिल्म के बारे में

‘दिल से’ 1998 की एक हिंदी फिल्म है। इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। यह फिल्म तमिल में ‘उयिरे’ (Uyire) और तेलुगु में ‘प्रेमा थो’ (Prema Tho) के नाम से भी रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा ने काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *