‘मुझे कई लोगों ने हैरेसमेंट किया…’, हरियाणा के हांसी में नगर परिषद कर्मचारी के बेटे ने निगला जहर, वीडियो आया सामने
शहर में शुक्रवार को नगर परिषद कर्मचारी के बेटे कर्मवीर उर्फ समीर की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद हालत गंभीर हो गई। घटना से पहले युवक सोशल मीडिया पर लाइव आया और कुछ लोगों पर उसे लगातार परेशान करने, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया।
फिलहाल युवक का उपचार चल रहा है। कथित नोट और वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और आरोपों की जांच कर रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

